सवाई माधोपुर14 मिनट पहले
विकास कार्यों का लोकार्पण करते विधायक।
चौथ का बरवाड़ा तहसील के डिडायच पंचायत के बंदेडिया गांव में बुधवार को बालाजी के मन्दिर पर कन्हैया पद दंगल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक अशोक बैरवा ने शिरकत की। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी। जिसके बाद विधायक ने लाखों की लागत से सरकारी स्कूल में 4 क्लास रूम का लोकार्पण किया। इसी के साथ ही विधायक ने सड़क बनवाने की घोषणा की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कन्हैया पद दंगल का जमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे हुई। इस दौरान बाहर से आए गायक कलाकारों ने महाभारत और रामायण सहित कई धार्मिक गीतों पर गीत गाए। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर पद दंगल का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर विधायक अशोक बैरवा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से संस्कृति व सभ्यता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने विभिन्न सड़कों के लिए लाखों रुपए की घोषणा की। इसके साथ ही गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिडायच में चार क्लास रूम का लोकार्पण किया। विधायक ने बंदेडिया में नई सड़क का लोकार्पण भी किया गया। इसी के साथ ही विधायक ने डिडायच में 20 लाख की लागत से बने गौरव पथ का भी उद्घाटन किया।
विधायक अशोक बैरवा ने बासला में पिछले दिनों हुए दुर्घटना के मामले में मृतक बच्चों के परिवारों को एक एक लाख का चेक देकर अन्य सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विमल कुमार मीणा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 4 साल में हर तबके का विकास किया गया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी द्वारा करवाए जा रहे विकास के कार्यों की जानकारी लोगों को दी।