लखनऊ3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
लखनऊ के हजरतगंज स्थित यूपी प्रेस क्लब में ‘देशभक्ति के रंग अलका प्रमोद की कृतियों के संग’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। साहित्य आराधन संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार अलका प्रमोद की 3 पुस्तकों का विमोचन हुआ।
इस दौरान सम्मानित अतिथि के तौर पर मौजूद रहे, सेवा निवृत्त प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दयानंद लाल, साहित्यकार संजीव जायसवाल, लेखिका डॉ. रश्मि शील और साहित्यकार एवं समाज सेवी सुबोध मिश्रा। साथ ही साहित्य आराधन की अध्यक्ष अमिता दुबे भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में इन पुस्तकों का विमोचन हुआ
वीरांगनाओं पर आधारित काव्य संग्रह ‘आकाश गंगा से’, बाल कहानी संग्रह ‘चलती का नाम गाड़ी’, और समीक्षा संग्रह ‘अपने अपने मेघ’। इस मौके पर देशभक्ति पर आधारित कहानी संग्रह ‘देश के लिए’ पर चर्चा भी हुई।
इस दौरान लेखिका निवेदिता श्री ने अलका प्रमोद का साक्षात्कार भी लिया। साक्षात्कार में अलका प्रमोद ने कहा कि “देश के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, वीरांगनाओं पर आधारित काव्य संग्रह, देश के भविष्य बच्चों के लिए कहानी संग्रह एवं देश भक्ति पर आधारित कहानी संग्रह देश को समर्पित कर रही हूं। ये मेरा अपने देश के प्रति प्रेम और श्रद्धा है।’
अलका प्रमोद ने कहा “आज के डिजिटल युग में पुस्तकों में लोग खास रुचि नहीं लेते। मगर मेरा मानना है सभी को पुस्तक पढ़ना शुरू करना चाहिए। जब आप पुस्तक पढ़ना शुरू करेंगे तो डिजिटल चीजों की लत से खुद बखुद दूर होने लगेंगे।”