सीकर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खुदाई के दौरान मिली भगवन विष्णु की मूर्ति।
सीकर के खंडेला इलाके में आज खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की एक मूर्ति मिली है। दरअसल यहां मनरेगा मजदूर खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हे यह मूर्ति दिखी। मूर्ति बाहर निकाल कर उन्होने मूर्ति का दूध से स्नान भी करवाया। श्रमिकों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद नगर पालिका ईओ मौके पर पहुंची। फिलहाल इसकी जानकारी जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग को दी गई है। वही पौराणिक मान्यताओं की माने तो इस जगह को बूढ़ा पुष्कर के नाम से भी जाना जाता है।
खंडेला नगर पालिका ईओ ममता चौधरी ने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी गारंटी रोजगार योजना के तहत आज खंडेला के चारोड़ा धाम के पास रसोड़ा तालाब में कुछ मजदूर खुदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला श्रमिक को मिट्टी खोदते समय जमीन में कोई वस्तु होने की आशंका हुई। ऐसे में तुरंत महिला श्रमिक ने अपने साथियों को वहां बुलाया। जब खुदाई की गई तो वहां भगवान विष्णु की एक मूर्ति मिली। फिलहाल इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है।